Breaking News

कृषि विज्ञान केंद्र, आंकुशपुर, गाजीपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  

गाजीपुर। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, आंकुशपुर, ग़ाज़ीपुर में दिनांक 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* के अवसर पर योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के  सभी वैज्ञानिकों  कर्मचारियों एवं किसानों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार है। नियमित रूप से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया। स्वस्थ व्यक्ति ही कृषि एवं समाज के समग्र विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिक, कर्मचारी एवं किसान भाइयों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

Image 1 Image 2

Check Also

विकास पखवाड़ा के तहत गाजीपुर सदर के नई पंचदेवरा में नेता अरुण कुमार सिंह की पाँचवीं जन चौपाल संपन्न, उमड़ी भारी भीड़

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के आह्वान पर प्रदेश भर में …