Breaking News

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जांच पर हुए फायर, कहा- FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’

लखनऊ। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. अखिलेश यादव ने अब एसआईटी जांच को लेकर सवाल उठाए हैं, अखिलेश यादव ने कहा है कि FIR के बिना SIT ‘बिना तीर की कमान’ है। अखिलेश  यादव ने कहा कि अब दान में दिये गये ‘कागभुसुंडि’ के गायब हो जाने की निंदनीय ख़बर आई है. जिस तरह हर दिन ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी का नया भंडाफोड़ हो रहा है और सनातनी आस्थावानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर नेपाल और बाक़ी बार्डर बंद कर देने चाहिए, जिससे आरोपी फ़रार न हो सकें। जब अभी खुलासे हो ही रहे हैं तो SIT की जाँच क्या हासिल कर लेगी और ख़ासतौर से तब जब ये ‘जाँच’ से ज़्यादा ‘ढाँक’ के लिए बनी है या फिर ‘बाँट’ के लिए।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जमानियां रामलीला मैदान में निजी स्‍कूली वाहनों और बेतरतीब पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी

गाजीपुर। जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में विशेष रूप से निजी स्कूलों के वाहनों …