Breaking News

गाजीपुर: सदर विधायक जै किशन साहू ने किया आनंद कार वाशिंग पॉइंट का उद्घाटन

गाज़ीपुर। मंगलवार को विधानसभा गाज़ीपुर के सदर विधायक जै किशन साहू ने नैसारे स्थित पेट्रोल पंप के सामने नवस्थापित आनंद कार वाशिंग पॉइंट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा कि क्षेत्र में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक आनंद यादव को शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति और सफलता की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उद्घाटन समारोह में विकास यादव, सुशील यादव, शशिकांत यादव, सत्यम यादव, कृष्णकांत यादव, अंशु कुमार, अमन जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आनंद कार वाशिंग पॉइंट के प्रोपराइटर आनंद यादव ने सदर विधायक जै किशन साहू सहित सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …