Breaking News

गाजीपुर: कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर के तत्‍वावधान में हुआ धान बीज वितरण का कार्यक्रम

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज,अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर गाजीपुर द्वारा दिनांक 30 जून 2026 को खेत बचाओं अभियान 2026 के तहत गौ आधारित प्राकृतिक खेती  पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवम्  धान बीज वितरण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गाजीपुर के मोहम्मदाबाद ब्लॉक के चाकहुसैनी ग्राम में आयोजित किया गया जिसमें वैज्ञानिक डॉ. दीपक प्रजापति (मृदा विज्ञान) द्वारा प्रगतिशील कृषकों को धान की उन्नत प्रजाति के बीज का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक एवं कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वैज्ञानिक डॉ दीपक ने किसानों को विस्तार से बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल फसलों के लिए बल्कि हमारी मिट्टी की सेहत के लिए भी एक वरदान साबित हो रही है। प्राकृतिक खेती अपनाने वाले क्षेत्रों की मिट्टी में जीवांश कार्बन में बढ़ोतरी देखी गई है। धान की नर्सरी मैं पोषक तत्व प्रबंधन एवम् आधुनिक खेती में रसायनों के बढ़ते प्रयोग के बीच कृषि वैज्ञानिक ने एक बार फिर गोबर की खाद को मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी बताया है। गोबर की खाद का सही इस्तेमाल  करने से बल्कि खेती की लागत को भी जीरो बजट पर ला सकता है। गोबर की खाद मिट्टी के कणों को आपस में बांधकर रखती है। इससे रेतीली मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है और चिकनी मिट्टी में हवा का संचार बेहतर होता है। गोबर की खाद के इस्तेमाल से मिट्टी भुरभुरी बनती है, जिससे पौधों की जड़ें गहराई तक जा पाती हैं। डॉ0 दीपक ने किसानों को केंचुआ खाद, कम्पोस्ट को  मिट्टी में मिलाने से होने वाले लाभ के बारे में बिस्तार से बताया | फसलों में निरन्तर अन्तराल पर जीवामृत का छिड़काव करने से कीटों का प्रकोप कम हो जाता है और मृदा का स्वास्थ्य बना रहता है I जैविक बीज तैयार करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। किसानों  को अवगत भी कराया कि आज के दौर में कृषि और पशुपालन को अलग-अलग करके देखना न केवल आर्थिक नुकसान का सौदा है बल्कि यह मिट्टी की सेहत के लिए भी चिंताजनक है। खेती की बढ़ती लागत और रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग ने मृदा स्वास्थ्य को गंभीर संकट में डाल दिया है, जिसका सीधा असर पशुओं के स्वास्थ्य और दूध की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। अगर हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए जमीन को बचाना है तो हमें मिट्टी को रसायन-मुक्त बनाना ही होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में एक्सेल, पावर बीआई और एसपीएसएस पर कार्यशाला संपन्न

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के अशोका स्कूल ऑफ बिजनेस तथा एमबीए, बीबीए …