Breaking News

गाजीपुर में अब रोवर टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से होगी जमीनों की पैमाइश- डीएम

गाजीपुर। जिले में एक जुलाई से रोवर टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से जमीनों की पैमाइश होगी। यह जानकारी जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला ने मंगलवार को मीडिया को दी। जिलाधिकारी ने बताया कि गाजीपुर में सबसे ज्‍यादा जमीनी विवाद हैं। जनता पैमाइश के माध्‍यम से खेतों की नामी कराती है। पहले जमीनों की नापी जरीब के माध्‍यम से अभी तक की जा रही थी। अब यूपी सरकार रोवर टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से खेतों की नापी कराने जा रही है। यह टेक्‍नोलाजी भारत सरकार के स्‍पेस डिपार्टमेंट से सम्‍बद्ध है और इसी को यूज करके हम पैमाइश करेंगे। इसी प्रमाणिकता 3 प्‍ल्‍स माइसन है। इस यंत्र को कल से ही हर तहसीलों में प्रयोग किया जायेगा। जिले के सातों तहसीलों में रोवर टेक्निक के माध्‍यम से एक जुलाई से पैमाइश का शुभारंभ होगा। इसके लिए हर तहसील को एक-एक रोवर दिया गया है इसके लिए कर्मचारी भी प्रशिक्षित किये गये हैं। उन्‍होने बताया कि कल पुरानी और नई तकनीकी की माध्‍यम से हर तहसील में एक जमीन की पैमाइश की जायेगी और इसकी प्रमाणिकता की जांच की जायेगी। उन्‍होने बताया कि इस तकनीक के आने से जमीनी‍ विवाद कम होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर के तत्‍वावधान में हुआ धान बीज वितरण का कार्यक्रम

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज,अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र …