Breaking News

गाजीपुर: विधायक जैकिशन साहू ने बूथ स्‍तर पर किया पौधरोपण

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के जन्‍मदिन के शुभअवसर पर एक जुलाई से लेकर सात जुलाई तक बूथ स्‍तर पर पौधरोपण के कार्यक्रम में सदर विधायक जैकिशन साहू ने विभिन्‍न बूथों पर पौधरोपण किया। सदर विधायक ने कहा कि आज धरती को बचाने के लिए पौधरोपण अति आवश्‍यक है। जो प्रदूषण बढ़ रहा है, असमय प्राकृतिक दुर्घटना हो रही है। इन सब का कारण है मानव ने बेतहाशा पेड़ों की कटाई की है जिसके कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए पौधरापेण करना अति आवश्‍यक है। उन्‍होने कार्यकर्ताओं से अ‍पील किया है जो लोग फलदार वृक्ष लगा रहे हैं उसकी देखभाल अवश्‍य करें।

Image 1 Image 2

Check Also

महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्‍मान के शहादत दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि, बोले सांसद धर्मेंद्र यादव- देश की आजादी में शहीद उस्‍मान की रही अहम भूमिका

मऊ। भारत-पाक युद्ध के दौरान 3 जुलाई 1948 को शहीद हुए पहले ब्रिगेडियर अमर शहीद …