Breaking News

गाजीपुर: रौशनी से जगमगाएंगी सिद्धनाथ महादेव धाम सिधौना की सड़कें

गाजीपुर। सिधौना गांव स्थित सिद्धनाथ महादेव धाम को पर्यटन विभाग द्वारा सजाया संवारा जा रहा है। इसी कड़ी में सिधौना बाजार से सिद्धनाथ धाम की ओर जाने वाली सड़कों को आकर्षक एलईडी लाइट से सजाया जा रहा है। सिधौना बाजार से सिद्धनाथ धाम होते हुए वापस ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने वाले सड़क पर पचास पचास मीटर की दूरी पर इलेक्ट्रिक पोल लगाए गए है। सभी पोल पर सौ सौ वॉट की एलईडी लाइट लगाई जा रही है। बिजली की रोशनी से सभी पोल पर आकर्षक रौशनी सिद्धनाथ धाम के परिपथ को जगमगाएंगे। तीस फीट ऊंचे सभी इलेक्ट्रिक पोल पर केसरिया, हरा और लाल रंग में तिरंगा के कलर में एलईडी लाइट की टेपिंग की जाएगी। जिससे दूधिया रोशनी के साथ इन सड़कों पर तिरंगा के रंग में रंगे खंभे भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सभी लाइटें सेंसर सिस्टम से जोड़ीं गयी है जो दिन के उजाले में स्वतः बंद हो जाएंगी और रात में जलने लगेंगी। काशी रंगमंच कला परिषद सिधौना के करुणाशंकर मिश्र ने बताया कि सिद्धनाथ धाम के मानस सरोवर सहित धाम के परिसर, रामलीला मैदान और विवेकानंद पार्क को भी रौशनी से सराबोर किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र के सहयोग से सिद्धनाथ परिसर के साथ ही धाम के सभी मार्गों का भी विद्युतीकरण के साथ सुंदरीकरण और चौड़ीकरण किया जा रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्‍मान के शहादत दिवस पर दी गयी श्रद्धांजलि, बोले सांसद धर्मेंद्र यादव- देश की आजादी में शहीद उस्‍मान की रही अहम भूमिका

मऊ। भारत-पाक युद्ध के दौरान 3 जुलाई 1948 को शहीद हुए पहले ब्रिगेडियर अमर शहीद …