Breaking News

गाजीपुर: ट्रेन से कटकर रिटायर्ड फौजी की मौत

गाजीपुर। शुक्रवार की सुबह सैदपुर नगर के वार्ड संख्या 11 स्थित रहेड्डा मोहल्ले के पास औड़िहार गाजीपुर रेल रूट पर 62 वर्षीय एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय कोतवाली के सिंहपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान सरोज सिंह यादव के रूप में हुई। घटनास्थल के पास से ही पुलिस ने मृतक की साइकिल भी बरामद की है। मृतक के बड़े पुत्र विनय की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, जांच और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार सरोज सिंह यादव साइकिल लेकर शुक्रवार की भोर से ही घर से लापता थे। परिजन उन्हें ढूंढ रहे थे। सुबह लगभग 7 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सैदपुर में ट्रेन से एक व्यक्ति कट गया है। इसके बाद सरोज का बड़ा पुत्र विनय घटनास्थल पर पहुंचा और शव को देखते ही उसके होश उड़ गए। पिता का शव देखकर विनय मौके पर ही रोने लगा। जिसे आसपास के लोगों और मौके पर मौजूद पुलिस ने ढाढस बंधाया। विनय ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व पिताजी रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। वह मानसिक रूप से बीमार थे। मृतक सरोज यादव की दो संताने हैं। जिसमें सबसे बड़ा पुत्र विनय है। जो घर पर खेती का काम देखता है। छोटा पुत्र विपिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील है। घटना की सूचना विपिन को दे दी गई है। वह घर के लिए निकल पड़ा है। दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना के बाद से ही मृतक सरोज यादव की पत्नी प्रेमशिला का रो-रो कर बुरा हाल है। सैदपुर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पांडे ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जीबी इंटरनेशनल स्‍कूल डेहरा सैदपुर में नर्सरी से 9 और 11 के कक्षाओं में प्रवेश शुरु

गाजीपुर। जीबी इंटरनेशनल स्‍कूल डेहरा सैदपुर में नर्सरी से 9 और 11 के कक्षाओं में …