Breaking News

गाजीपुर: ट्रैक्‍टर की चपेट में आने से बाइक सवार होमगार्ड की मौत  

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क हादसे में होमगार्ड जवान वंशनरायण राम की मौत हो गई। अलावलपुर (थाना जंगीपुर) निवासी वंशनरायण राम बाइक से मरदह थाने पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बरही गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर उनकी बाइक की कथित रूप से एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मऊ के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …