Breaking News

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने पति के पैतृक गांव के स्कूल में किया पौधरोपण, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

गाजीपुर। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने पति के पैतृक गांव हुरमुजपुर (सादात विकास खंड) के प्राथमिक विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान रेखा सिंह ने आम और अमरूद सहित कई फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया। उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि बड़ा होने तक उनका ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। इसके बाद उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल और उनके पूरी तरह विकसित होने तक संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत हुरमुजपुर निवासी दिनेश कुमार सिंह वर्तमान में बुलंदशहर में एसएसपी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा इसी प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की थी। अपनी जड़ों से जुड़ाव रखते हुए इस विद्यालय के विकास के लिए यह पहल की गई। इस अवसर पर रेखा सिंह ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को टॉफियां व पठन-पाठन सामग्री वितरित की। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने विद्यालय के विकास और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आगे भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम की सभी ग्रामीणों ने सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के हेडमास्टर उदयभान सिंह, सहायक अध्यापक समोद यादव, प्रतिमा, इंदु यादव, कंचन सिंह सहित शिल्पी, डिंपी, किरन और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …