गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों का चयन: द्रोणा आर्चरी एकेडमी और ग़ाज़ीपुर जिले का बढ़ा मान उत्तर प्रदेश पुलिस में हाल ही में हुई नियुक्तियों में तीरंदाजी जगत के उभरते हुए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सफलता का परचम लहराया है। द्रोणा आर्चरी एकेडमी के प्रशिक्षुओं और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) प्रशिक्षण केंद्र रायपुर तथा कोलकाता के खिलाड़ियों के चयन से खेल जगत और उनके गृह क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खुशी श्रीवास्तव (रिकर्व आर्चर) वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) प्रशिक्षण केंद्र रायपुर में प्रशिक्षक सतीश दुबे के मार्गदर्शन में निरंतर अभ्यास कर रही हैं। खुशी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी जगह सुनिश्चित की है। वीरेंद्र श्रीवास्तव फुल्ली निवासी की पुत्री खुशी के प्रदर्शन और चयन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। रोहित कुमार पुत्र मुनेंद्र वर्तमान में आईटीबीपी (ITBP) में कार्यरत रोहित कुमार का चयन भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हुआ है। जो कि पहले से ही आईटीबीपी में कार्यरत हैं तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्कृष्ठ केंद्र कोलकाता में अभ्यासरत हैं। बरूईन निवासी भावना सिंह ने भी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इस चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में संजीव सिंह अकादमी देवरिया में अभ्यासरत हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए। प्रसिद्ध तीरंदाजी कोच सतीश दुबे ने कहा कि मेहनत हमेशा रंग लाती है। और यह चयन उसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इन खिलाड़ियों ने न केवल अपने परिवार का बल्कि संस्थान और जिले का भी नाम रोशन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये खिलाड़ी अपनी नई भूमिकाओं में भी अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। क्षेत्र के खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने इन खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह क्षेत्र में खेल प्रशिक्षण की गुणवत्ता को भी प्रदर्शित करती है। सचिव नंदू दुबे में बताया कि की इस प्रकार से कुल 13 खिलाड़ियों का चयन विभिन्न विभागों में खिलाड़ियों का हुआ है जो कि बहस खुशी की बात है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….