Breaking News

गाजीपुर यातायात पुलिस ने बारिश के बीच संभाली कमान, शहर को जाम से दिलाया निजात

गाजीपुर। यातायात पुलिस ने  शहर में हुई भारी बरसात के कारण उत्पन्न हुए जलभराव और यातायात अवरोध को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। भारी बारिश और सड़कों पर पानी भरने के कारण शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी, जिससे लंबा जाम लग गया था। आम जनता और राहगीरों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने मूसलाधार बारिश के बीच खुद भीगते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …