गाजीपुर। अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में राजकुमार पुत्र हरिद्वार निवासी वार्ड नंबर-8 कस्बा सैदपुर, धनंजय यादव पुत्र साहब राय यादव निवासी ककरही, अशोक चौरसिया पुत्र स्व. प्रभुनाथ चौरसिया निवासी कस्बा सैदपुर तथा शिवसहाय पुत्र स्व. सीताराम निवासी मुतुर्जीपुर थाना सैदपुर शामिल हैं।पुलिस अभिलेखों के अनुसार चारों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धोखाधड़ी, गैर इरादतन हत्या, भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं से संबंधित प्रकरण शामिल हैं। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद दूबे, उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिंह एवं कांस्टेबल आलोक प्रताप सिंह की टीम ने की। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद चारों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….