गाजीपुर। उसिया क्षेत्र की होनहार छात्रा समरीन खातून ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समरीन ने 561 अंक (720 में से) प्राप्त किए हैं तथा ऑल इंडिया रैंक 29,189 हासिल की है। समरीन ने अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी अलीगढ़ में रहकर की। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। समरीन की सफलता से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह आगे चलकर एक सफल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी। समरीन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। समरीन के पिता बदरे आलम खान जो छत्तीसगढ़ पुलिस मे अपनी सेवा दे रहे है वो बेटी की इस कामयाबी पर फुले नहीं समा रहे है। उनके रिश्तेदार रियासुद्दीन खान ने कहा कि बेटी की इस कामयाबी से और भी बच्चियों में पढ़ने का हौसला और लगन बढेगा। समरीन खातून की यह उपलब्धि उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….