Breaking News

यूपी के 826 ब्‍लाक प्रमुख बने प्रशासक

लखनऊ। यूपी में ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत अध्यक्षों की तरह 826 ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी ब्लॉक प्रमुखों का पांच वर्षीय कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्त हो गया। इसके साथ ही प्रदेश की सभी क्षेत्र पंचायतों का निर्वाचित कार्यकाल भी खत्म हो गया। इससे नई क्षेत्र पंचायतों के गठन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव तक मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। प्रशासक नियुक्त किए जाने से क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्यों, वित्तीय स्वीकृतियों और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …