Breaking News

करीमुद्दीनपुर स्‍टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया ट्रेन   

वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु गाड़ी संख्या  11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। फलस्वरूप लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 अगस्त, 2026 से चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर 21.53 बजे पहुँचकर 21.55 बजे छूटेगी तथा बलिया से 17 अगस्त, 2026 से चलने वाली 11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर 13.13 बजे पहुँचकर 13.15 बजे छूटेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो न्‍यायमूर्ति बनें मुख्य न्‍यायाधीश, अधिवक्‍ताओ ने दी बधाई  

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट से न्यायमूर्तियों के मुख्य न्यायाधीश बनने पर अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल …