गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी देवकली मण्डल की तिरंगा यात्रा मण्डल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा के संयोजकत्व मे ब्रहम स्थल देवकली परिसर से निकाली गयी जिसका नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया। जलूस ब्लाक मुख्यालय देवकली, माऊपारा, मुस्लिमपुर, पहाङपुर, बासूचक होते हुए धन ईपुर ग्राम मे स्थित अमर शहीद संजय यादव की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के पश्चात समाप्त हुई। रास्ते मे बाइक सवार कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। यात्रा में युवाओं की विशेष भागीदारी रही और मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। संबोधित करती हुई जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के गॊरव ऒर राष्ट्रीय एकता का प्रतीक हॆ। तिरंगा भारत की पहचान के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीरता का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर शहीदों का त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराती है। मातृभूमि की रक्षा के लिए जीवन न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वाेपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका का निर्बाह करे। अमर शहीद संजय यादव की प्रतिमा पर अमर शहीद की पत्नी राधिका देवी, पुत्र गॊरव यादव,भाई अजय यादव, जिला पंचायत सदस्य अभयप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय,नरेन्द्र कुमार मॊर्य, तेरसू यादव,दीलीप गुप्ता पुनवासी राम,ललिता कुशवाहा,श्रीकांत सिंह,,मुजीबरहमान,गुरूप्रसाद गुप्ता,सतेन्द्र कुमार सिंह,प्रवीण त्रिपाठी,राजेश जायसवाल ने माल्यापर्ण कर श्रदांसुमन अर्पित किया।मॊके पर काफी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता मॊजूद थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….