Breaking News

गाजीपुर: जमानिया पुलिस टीम ने गुमशुदा आठ मोबाइल को किया बरामद

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के कुशल निर्देशन व पर्यवेक्षण में थाना जमानियां पुलिस/ सीसीटीएनएस टीम द्वारा गुमशुदा/खोये हुए कुल 08 अदद मोबाइल फोन जिनकी (अनुमानित कीमत लगभग 195000/-रू0) को बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने के सम्बन्ध में पूर्व में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये गये थे,जिसके क्रम में थाना जमानियां पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 08 अदद गुमशुदा/खोया हुआ मोबाइल की बरामदगी करते हुए आज दिनाँक-11.08.2026 को मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

मोबाइल स्वामी का नाम पता व मोबाइल–

1.आकाश कुमार पुत्र विजेन्द्र राम निवासी कसेरा पोखरा थाना जमानियां ,गाजीपुर (पोको एम6 प्रो 5जी)

  1. मनीष कुमार शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी लोधीपुर थाना जमानियां ,गाजीपुर (रेडमी नोट 12 प्रो)
  2. जितेन्द्र चौधरी पुत्र दधिबल चौधरी निवासी जीवपुर थाना जमानियां ,गाजीपुर (वीवो वी27)
  3. राधेश्याम यादव पुत्र रमन सिंह यादव निवासी राघोपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर (रीयलमी सी 35)
  4. प्रभाकर पाठक पुत्र रविन्द्र नाथ पाठक निवासी सरस्वती शिशु मन्दिर जमानियां थाना जमानियां, गाजीपुर (वन प्लस)

6.मो0 इमरान पुत्र नवाज निवासी चौधरी मुहल्ला थाना जमानियां जनपद गाजीपुर (1800जी)

7.विवेक कुमार गुप्ता पुत्र उमेश कुमार गुप्ता निवासी ढढ़नी रनबीर राय थाना सुहवल , गाजीपुर ( सैमसंग ए04ई)

8.राजू पुत्र पारस निवासी हेतिमपुर थाना जमानियां , गाजीपुर ( टेक्नो स्पार्क)

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: चेतना प्रवाह कार्यक्रम के तहत कवि सम्‍मेलन का हुआ आयोजन

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जंगीपुर स्थित राजेश वर्मा …