गाजीपुर। लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लालसा इंटरनेशनल स्कूल, लालसा पॉलीटेक्निक, लालसा डी.फार्मा एवं बी.फार्मा,लालसा बीएड,एवं डी एल एड संस्थानों में शनिवार को 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अजय कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। लालसा इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्या सुनीता सिंह की उपस्थिति में शिक्षकगण विमल कुशवाहा, रवि कुशवाहा, राजकुमार एवं गोपाल सेन सहित विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं लालसा पॉलीटेक्निक, डी.फार्मा एवं बी.फार्मा ,लालसा बीएड,एवं डी एल एड संस्थानों में प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं समारोह में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी संस्थानों के परिसर में विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर चेयरमैन अजय कुमार यादव ने विद्यार्थियों एवं सभी शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए शिक्षा, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्यों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के संकल्प के साथ हुआ।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….