गाजीपुर। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है जिला गंगा समिति, गाजीपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सैदपुर स्थित बराह जी मंदिर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवहार अपनाने तथा जल निकायों एवं गंगा नदी के संरक्षण के लिए जन-जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक तथा इसके उपरांत विशेष स्वच्छता अभियान 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान के दौरान श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ सहित विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों द्वारा गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण की शपथ ली गई तथा गंगा घाट को स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक रूप से श्रमदान किया गया।इस अवसर पर रवि कांत नागर, मनीष, प्रदुम्न, बृजेश नागर, वकील निषाद, प्रवेश यादव, अजय, अभिषेक, रितेश, गोविंद, मनीष राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….