गाजीपुर। एम ए एचइंटर कॉलेज गाजीपुर में दिनांक 14 अगस्त को विज्ञान आर्ट और क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय सचिव आदरणीय भास्कर मिश्रा जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसी काम को करने के भी कई बहानें हैं और न करने के भी कई बहानें हैं परंतु एम ए एच इंटर कॉलेज ने इतनी शानदार प्रदर्शनी लगाकर यह साबित कर दिया कि यह उस श्रेणी का विद्यालय है जो समस्याओं में भी अवसर तलाश लेता है विशिष्ट अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार जी ने विद्यार्थियों के मॉडल को देखकर उन्हें बधाई देते हुए कहा की नई शिक्षा पद्धति अब गतिविधि पर आधारित है और इस तरह के कार्यक्रम सभी विद्यालयों में होना चाहिए एम ए एच इंटर कॉलेज पूरे जनपद के लिए एक प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बन रहा है उप जिलाधिकारी जखनिया श्री हसन अब्बास ने भी सभी मॉडल का निरीक्षण किया और विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर जिस मॉडल को पुरस्कृत किया गया उनका विवरण नीचे दिया गया है कार्यक्रम में उप प्रबंधक जनाब तनवीर अहमद खान तथा विद्यार्थियों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद अमीर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले सामान्य एवं निर्धन परिवार के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है अगर उन्हें निखारा जाए तो किसी भी इंग्लिश मीडियम के अधिक धनराशि पर पढ़ाने वाले विद्यालयों से कम कभी नहीं होंगे प्रदर्शनी इस बात का प्रमाण है की एम इंटर कॉलेज सस्ते में सामान्य एवं निर्धन परिवार को हर तरह की वह सुविधा दे रही है जो आज की आवश्यकता है। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में प्रियांशु सिंघानिया प्रथम, मोहम्मद सद्दाम द्वितीय, फैजान कौशर तृतीय, सांत्वना पुरस्कार में मोहम्मद आलम, अली अहमद, पंकज कुमार, चंद्रभूषण कुशवाहा, फैजान अहमद को मिला। सीनियर वर्ग में सत्यम, विकास व जिशान को संयुक्त रुप से प्रथम स्थान पर घोषित किया गया। अनामिका कुशवाहा व कुमकुम को संयुक्त रुप से दूसरा स्थान, पीयूष कुमार को तीसरा और लव कुमार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। सांत्वना पुरस्कार अमित वर्मा, फैजुल हक, निशांत कुशवाहा, सिदरा फातिमा, समीर खां, अंशु यादव, आशुतोष यादव को मिला। मानविकी वर्ग चार्ट में जैनब परवीन प्रथम, जरीन खां द्वितीय, कहकसा अली तृतीय, नवसीन फातिमा तृतीय स्थान मिला। मानविकी वर्ग मॉडल में आसना परवीन प्रथम, अमन कुशवाहा द्वितीय, शाइस्ता फातिमा तृतीय, कामर्स वर्ग में रिंकी गुप्ता प्रथम, आलिया सिद्दीकी द्वितीय और तीसरे स्थान पर सिद्दीका आफरिन रहीं। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता शमस तबरेज खान एवं इतिहास प्रवक्ता जनाब मोहम्मद जमील खान ने संयुक्त रूप से किया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….