गाजीपुर। मदरसा फैजुल कुरआन मुहम्मदाबाद में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें मदरसे के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मैनेजर सय्यद असद ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस अवसर पर मुफ्ती अमीरुद्दीन ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ देशभक्ति, एकता और भाईचारे का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा हासिल कर देश की तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक मौलाना अनवर हुसैन, मौलाना अजमल, तनवीर राही, शाहनवाज खान, सय्यद राशिद, मुहम्मद साबिर, अब्दुस्सलाम, सय्यद अरशद, सबी, रुस्तम एवं अफरोज साइमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहवर्धन और देश की खुशहाली की दुआ के साथ हुआ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….