गाजीपुर। जिला पंचायत भवन सभागार, कचहरी, गाज़ीपुर में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में तथा बजरंग दल के नेतृत्व में अखण्ड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम श्रद्धा एवं राष्ट्रभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक सुशील जी राष्ट्रवादी का आगमन हुआ। अपने उद्बोधन में उन्होंने अखण्ड भारत संकल्प दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “खंडित भारत को पुनः अखण्ड भारत बनाने का संकल्प ही इस दिवस का उद्देश्य है। हमें अपनी संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रभाव को सशक्त बनाकर अखण्ड भारत के विचार को जन-जन तक पहुँचाना होगा।” उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता के लिए निरंतर कार्य करते हुए अखण्ड भारत के संकल्प को साकार करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला, प्रखंड एवं नगर स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अखण्ड भारत संकल्प दिवस बजरंग दल का वार्षिक कार्यक्रम है, जिसे प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को पूरे देश में मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारत की अखण्डता, सांस्कृतिक एकता एवं राष्ट्र गौरव की रक्षा के लिए संकल्प लिया। मुख्य वक्ता के अलावा मंच पर विपिन श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष, रवि राज जिला संयोजक बजरंग दल, अमित राय विभाग संयोजक, प्रांतीय सदस्य ओमकार राय उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चन्द्र पाण्डेय सह सेवा प्रमुख काशी प्रांत द्वारा की गई कर्मक्रम का संचालन विनीत सिंह जिला मंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कोषा अध्यक्ष आनन्द तिवारी, सह मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, नगर अध्यक्ष अनुराग चौहान, जिला उपाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, बजरंगदल सदर संयोजक विनोद बिन्द, सुरक्षा प्रमुख अंकित तिवारी, राजन सिंह, गोलू जायसवाल मौजूद थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….