Breaking News

गाजीपुर: भाजपा के भानुप्रताप सिंह क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष और क्षेत्रीय मंत्री बने डा. विजय यादव व राजेश राजभर

गाजीपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया जी द्वारा घोषित क्षेत्रीय पदाधिकारियों में जनपद गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर व डा विजय यादव को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा में भारी हर्ष है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सदस्यता प्रमुख के साथ जिला अध्यक्ष पद का सर्वाधिक लम्बा अनुभव सहित विभिन्न पदों पर रहते हुए आज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं वहीं राजेश राजभर का भी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आदि संगठन कार्य का एक लम्बा अनुभव है और किसान मोर्चा और डा विजय यादव को भी  क किसान मोर्चा में  प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष के साथ साथ विधानसभा प्रभारी आदि विभिन्न दायित्वों के साथ संगठन कार्यों का एक लम्बा अनुभव प्राप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उपरोक्त नेताओं के अनुभव व संगठन निष्ठा से भारतीय जनता पार्टी जिले में और मजबूत होगी। इस चयन पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी,प्रवीण सिंह शशिकांत शर्मा,आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

जौनपुर: विवाद के बाद कमरे में मिला नवविवाहित दंपती का शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

जौनपुर। जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में बृहस्पतिवार को कमरे में दंपती …