Breaking News

विधानसभा चुनाव 2027: जंगीपुर में अपना खाता खोलने के लिए बेताब है भाजपा और बसपा

शिवकुमार

गाजीपुर। जंगीपुर विधानसभा का सृजन 2012 में हुआ तबसे लेकर आजतक लगातार समाजवादी पार्टी का विधायक पद पर कब्‍जा रहा है। 3 लाख 80 हजार मतदाताओं वाले विधानसभा में सबसे ज्‍यादा यादव मतदाता हैं, दूसरे नम्‍बर पर दलित मतदाता हैं इसके बाद कुशवाहा, राजभर, मुसलमान व सवर्ण मतदाता आते हैं। जंगीपुर विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा और बसपा खाता खोलने के लिए बेताब है इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी कैलाश यादव ने बसपा के प्रत्‍याशी मनीष पांडेय को पराजित किया और सपा की सरकार बनी जिसमे वह पंचायती राज मंत्री बनाये गये। लेकिन कार्यकाल के दौरान ही कैलाश यादव का निधन हो गया। 2015 के उपचुनाव में जंगीपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने स्‍व. कैलाश यादव की धर्मपत्‍नी किसमतिया देवी को मैदान में उतारा। सपा प्रत्‍याशी किसमतिया देवी भाजपा के प्रत्‍याशी रमेश सिंह पप्‍पू को पराजित कर विधायक निर्वाचित हुईं। 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कैबिनेट मंत्री स्‍व. कैलाश यादव के पुत्र डा. वीरेंद्र यादव को प्रत्‍याशी बनाया। डा. वीरेंद्र यादव ने लगातार 2017 और 2022 के चुनाव में भाजपा के प्रत्‍याशी रामनरेश कुशवाहा को पराजित कर रिकार्ड कायम किया। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शतरंज की बिसात बिछ गयी हैं जिसमे भाजपा, बसपा और सपा के हाईकमान अपनी गोटी को सजाने में लगे हुए हैं, जिससे कि चुनाव में विजयश्री हासिल किया जाये। बसपा ने सबसे आगे दांव चलते हुए अपना प्रत्‍याशी व विधानसभा प्रभारी सुभाष चंद्र गुप्‍ता को घोषित कर दिया है। सुभाष चंद्र गुप्‍ता ने जनसंपर्क अभियान शुरु कर दिया है। सत्‍ताधारी पार्टी भाजपा में टिकट के दौड़ में प्रत्‍याशियों की लंबी लाइन है, जिसमे जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, महामंत्री प्रवीण सिंह, डा. सानंद सिंह, मनोज सिंह, सिंहासन कुशवाहा और क्षेत्रीय मंत्री डा. विजय यादव हैं। समाजवादी पार्टी में कुछ छुटभईये लोग टिकट के लिए उछलकूद कर रहे हैं लेकिन चुनाव आते-आते हासिए पर चले जायेंगे। विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने बताया कि लगातार दस वर्षों से मैं भाजपा के टारगेट पर हूं। भाजपा ने हमारे विधानसभा में उथल-पुथल मचाने के लिए कोई कोर-कसर नही रखा है लेकिन जंगीपुर की सम्‍मानित जनता हमारे साथ है उसी के बल पर 16 वर्षों से इस विधानसभा में साइकिल दौड़ रही है और 2027 में भी जंगीपुर की जनता हमे आशीर्वाद देगी।

 

Image 1 Image 2

Check Also

जौनपुर: विवाद के बाद कमरे में मिला नवविवाहित दंपती का शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

जौनपुर। जिले में खुटहन थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में बृहस्पतिवार को कमरे में दंपती …