वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 08 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है। फलस्वरूप 05096 मऊ-कोलकाता साप्ताहिक विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा 05095 कोलकाता-मऊ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 08 अक्टूबर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 08 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। विस्तारित अवधि में इस गाड़ी का मार्ग, समय, रेक संरचना एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….