Breaking News

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में धूमधाम से मनाया गया टीचर्स डे

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यालय के बच्चों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए और शिक्षकों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे दिन खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। शिक्षकों ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व और गुरु-शिष्य संबंध की गरिमा के बारे में बताया।विद्यालय के डायरेक्टर आमिर अली ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए बच्चों को अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: शिक्षक दिवस पर सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने रिटायर्ड शिक्षको को किया सम्‍मानित

गाजीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद दार्शनिक भारत रत्न …