Breaking News

गाजीपुर: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से एक माह तक चलेगा भाजपा का ‘सेवा और समर्पण’ संकल्प अभियान

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित 13 सेवा संकल्प कार्यक्रमों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर जिला कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कहा कि सादगी, सदविचार और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन-दर्शन में स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों को भाजपा और उसकी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता ही आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश की वह जनता भाजपा के पक्ष में मजबूती से लड़ेगी, जिसने वर्षों तक गरीबी और अभाव का जीवन देखा, लेकिन आज केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की ‘पीडीए पाठशाला’ पर भी निशाना साधते हुए इसे गरीब एवं पिछड़े वर्ग के साथ मजाक बताया। डॉ. त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा नियमावली में किए गए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लाखों कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार की संभावना है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यशाला में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सेवा संकल्प कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के घर दीप जलाकर ‘आशीर्वाद दीया’ कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत होगी। इसके साथ ही ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगनबाड़ी उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘जल-जन सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘रंगोली राष्ट्र’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ तथा ‘जन सेवक महाकुंभ—फ्रॉम पार्लियामेंट’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने जिले में किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है, जिसने समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि अभियान की तैयारियों को लेकर जिले के सभी मंडलों में 10 एवं 11 सितंबर को सुविधा के अनुसार मंडल कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशाला के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने व्यक्त किया। इससे पूर्व भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विजय मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, सरोजेश सिंह, कालीचरण राजभर, राजकुमार गौतम, सुनीता सिंह, पारसनाथ राय, रामराज बनवासी, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, जितेन्द्र नाथ पांडेय, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, संकठा प्रसाद मिश्र, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, साधना राय, विश्व प्रकाश अकेला, अनिल राजभर, किरण सिंह, राजन प्रजापति, अभय सिंह, शशि प्रकाश सिंह, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह छोटू, गर्वजीत सिंह, शनि चौरसिया, राजेश सोनकर, सुधाकर कुशवाहा, प्रमोद राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …