Breaking News

गाजीपुर के बाढ़ प्रभावित 15 विद्यालयो में से 7 विद्यालयो में ऑनलाइन और 8 विद्यालयो को किया गया संबद्ध

गाजीपुर।जनपद गाजीपुर में बाढ़ की वर्तमान स्थिति और जलभराव को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं उनके पठन-पाठन को सुचारू बनाए रखने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों के कुल 15 विद्यालयों में से 7 विद्यालयों में ऑनलाइन तथा 8 विद्यालयों में नजदीकी सुरक्षित स्थलों पर ऑफलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्णय लिया गया है। विकास खंडवार कक्षा संचालन की व्यवस्था: ​विकास खंड रेवतीपुर: यहां के चिन्हित 3 विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं नजदीकी सुरक्षित भवनों में संचालित की जाएंगी। ​विकास खंड भदौरा: इस ब्लॉक के 5 विद्यालयों में से 2 विद्यालयों में भौतिक रूप से ऑफलाइन तथा जलमग्न 3 विद्यालयों में ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। ​विकास खंड जमानिया: यहां के कुल 6 विद्यालयों में व्यवस्था करते हुए 2 विद्यालयों में ऑफलाइन और 4 विद्यालयों में पूर्णतः ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। ​विकास खंड मनिहारी: इस विकास खंड के 1 बाढ़ प्रभावित विद्यालय को सुरक्षित वैकल्पिक भवन में स्थानांतरित कर ऑफलाइन संचालित किया जाएगा। ​महत्वपूर्ण निर्देश: ​ऑनलाइन संचालित होने वाले 7 विद्यालयों के शिक्षक डिजिटल माध्यमों (व्हाट्सएप ग्रुप, ई-पाठशाला आदि) से शिक्षण सामग्री और गृहकार्य प्रेषित कर छात्रों की पढ़ाई निरंतर जारी रखेंगे। ​ऑफलाइन संचालित होने वाले 8 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि चयनित वैकल्पिक भवन छात्रों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हों और वहां पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहें। ​सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का नियमित रूप से पालन करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से एक माह तक चलेगा भाजपा का ‘सेवा और समर्पण’ संकल्प अभियान

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी …