Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले  डॉ. विजय यादव, लिया आशीर्वाद

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री, कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, गाज़ीपुर एवं वाराणसी के चेयरमैन तथा भाजपा किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ. विजय यादव ने आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, काशी क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. विजय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नवीन संगठनात्मक दायित्व के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।डॉ. विजय यादव ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और उसकी मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है। पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रदान किए गए दायित्व को पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निभाते हुए काशी क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।डॉ. विजय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा एवं ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से एक माह तक चलेगा भाजपा का ‘सेवा और समर्पण’ संकल्प अभियान

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी …