Breaking News

राजनीति में जो अफजाल अंसारी को साध लेगा वह गाजीपुर की सियासत में नही हो सकता परास्‍त- पूर्व सांसद अतुल राय

शिवकुमार

गाजीपुर। पूर्व सांसद अतुल राय ने कुंडेसर क्षेत्र में आयोजित मिशन 2027 मुहम्‍मदाबाद के संवाद कार्यक्रम में हजारों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले की राजनीति में जो अफजाल अंसारी को साध लेगा वह गाजीपुर के राजनीति में कभी भी फेल नही हो सकता। अतुल राय ने कहा कि क्षेत्र में आठ प्रतिशत माइनॉरिटी वोट है और 40 साल से अंसारी परिवार मुहम्‍मदाबाद क्षेत्र विधानसभा में और तीन बार गाजीपुर लोकसभा का संसद में प्रतिनिधित्‍व कर चुक है, तो कुछ तो अफजाल अंसारी में बाते होंगी चाहे जनता को लोक लुभावने बातों में उलझा कर, वोटरों में बंटवारा करके परिणाम अपने पक्ष में कर लेते हैं। उन्‍होने बताया कि मेरे परदादा राजेंद्र प्रसाद जिले के सबसे बड़े जमींदारों में एक थे। अगर कोई गिनती करता है कि इतने गांवों में हमने लोगों को बसाया है तो मेरे पास उनके संख्‍या ज्‍यादा है। मेरा परिवार 2400 बीघे का जमींदार था। समय के साथ सब खत्‍म हो गया। जमानियां से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। धारा के विपरित मैं चुनाव लड़ा और ताकतवर कैबिनेट मंत्री को तीसरे स्‍थान पर भेज दिया। सपा बसपा की लड़ाई में भाजपा जीत गयी। 2019 में घोसी लोकसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। नामांकन के कुछ दिन बाद ही षड़यंत्र के तहत फंसाकर मुझे जेल भेज दिया गया। लेकिन युवाओं और घोसी की जनता ने हमें रिकार्ड मतों से चुनाव जीताकर संसद भेजा। मैं अपने जन्‍मभूमि का कर्ज उतारने के लिए अब मुहम्‍मदाबाद से चुनाव लड़ूंगा। मुहम्‍मदाबाद की जनता करीब चार दशकों से दो परिवारों के बीच पीसकर रह गयी है। एक परिवार दूसरे को बाहुबली कहता है तो दूसरा परिवार उसको सामंतवादी कहता है। मैं विकास के मुद्दे पर मुहम्‍मदाबाद से चुनाव लड़ूंगा।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: रेप का आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा, लगाया अर्थदण्‍ड

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष न्यायाधीश पाक्सो रामअवतार प्रसाद के अदालत ने मंगलवार को …