Breaking News

फोटो जर्नलिस्ट विनय प्रकाश यादव के निधन पर गाज़ीपुर प्रेस क्लब में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। प्रतिष्ठित अखबार के फोटो जर्नलिस्ट और गाजीपुर प्रेस क्लब के पूर्व सदस्य विनय प्रकाश यादव के आकस्मिक निधन पर गाजीपुर प्रेस क्लब परिवार ने गहरा शोक जताया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय विनय प्रकाश यादव लंबे समय से फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सरल और मिलनसार स्वभाव के विनय प्रकाश यादव ने अपने व्यवहार और कार्यशैली से पत्रकारिता जगत में अलग पहचान बनाई थी। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी। इस दौरान गाजीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण केके, सचिव विनीत दुबे, कोषाध्यक्ष संजय कुशवाहा के साथ कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय, करुणेंद्र कुमार राय, अनिल कुमार, संजीव कुमार, अंजनी कुमार और आरएन राय समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जमानियां रामलीला मैदान में निजी स्‍कूली वाहनों और बेतरतीब पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी

गाजीपुर। जमानियां तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में विशेष रूप से निजी स्कूलों के वाहनों …