Breaking News

आजमगढ़: एकतरफा प्‍यार में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, दोस्‍ती के चक्‍कर में दुसरे ने भी जान देने का किया प्रयास

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या में बीती रात एकतरफा प्यार में युवक ने पीपल के पेड़ पर लटक कर जान दे दी तो दूसरे ने दोस्ती के चक्कर में फंदा लगा लिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दूसरे युवक को बचा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के राहुल नगर मड़या मोहल्ला निवासी सुमित निषाद (18) व आकाश (16) बचपन के दोस्त हैं। वह घर से बाहर आते थे तो भी साथ-साथ ही रहते थे। आकाश ने बताया कि सुमित एक शादी में गया था। उसी दौरान एक लड़की से मुलाकात हुई थी। सुमित उस लड़की से प्यार करने लगा। लड़की उससे बात नहीं करती थी। इसी बात से सुमित काफी आहत हुआ। आकाश ने बताया कि गुरुवार की शाम वह सुमित ने कहा कि चलो हम लोग शिव मंदिर पर चलते हैं। दोनों एक साथ शिव मंदिर पहुंचे। वहीं, पर एक पीपल का पेड़ था। सुमित ने कहा कि अब यहां रहने का कोई मतलब नहीं है। घर से सिर्फ ताने मिलते हैं। इसके बाद वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए गले में फंदा लगा लिया। आकाश ने बताया कि दोस्त को मरता देख वह भी खुद को नहीं रोक पाया और फंदा लगा लिया। तभी वहां पहुंचे लोगों ने उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के दोस्त आकाश ने बताया कि सुमित ने एक लड़की से एक तरफा प्यार के चक्कर में अपनी जान दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि भूत प्रेत का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है मामले की जांच की जा रही है। मृतक के दोस्त आकाश ने बताया कि सुमित ने एक लड़की से एक तरफा प्यार के चक्कर में अपनी जान दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि भूत प्रेत का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक युवक की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। भूत प्रेत का मामला प्रकाश में आया है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है, मामले की जांच की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …