Breaking News

लालसा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर बहरियाबाद में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया तथा शिक्षकों के सम्मान में कक्षा-पार्टियों का आयोजन किया। विशेष बात यह रही कि विद्यार्थियों ने बेकार अख़बार और गत्ते का उपयोग कर रचनात्मक निमंत्रण पत्र तैयार किए और विद्यालय प्रशासन को आमंत्रित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य श्री महेश कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक ही समाज के वास्तविक मार्गदर्शक हैं, जो शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और जीवन मूल्यों का संचार करते हैं।” विद्यालय प्रबंधक अजय यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य निर्माता हैं। विद्यार्थियों का यह सम्मान उनकी मेहनत और समर्पण की सच्ची पहचान है। प्रेरणा देने वाले, सत्य का बोध कराने वाले और जीवन को दिशा दिखाने वाले सभी हमारे लिए गुरु समान हैं।” पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मकता, टीमवर्क और शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव देखने योग्य रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …