बलिया। राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के क्रम में पूर्वांचल का दौरा कर रहे हैं। अमन पांडेय जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के छात्र नेताओं से मिलने के लिए बागी बलिया की धरती पर पहुंचे। जहां पर उनका स्वागत छात्र नेताओं ने किया। छात्र नेताओं से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद वह ग्रामीण अंचल में दौरा कर युवाओं से मुलाकात कर खेती किसानों पर भी चर्चा किये। अमन पांडेय ने बताया कि जिस देश की छात्र शक्ति और किसान खुशहाल है उसके विकास को कोई रोक नही सकता है। किसी भी देश की दशा और दिशा किसान और युवा तय करते हैं। युवा ही देश में क्रांति लाता है और किसान सबका पेट भरता है। वर्तमान समय में तेजी से परिस्थितियां बदल रही है इन परिस्थितियों में किसान और युवा कैसे बदले और देशहित में कार्य करें इसपर हम मुलाकात के दौरान चर्चा कर रहे हैं। युवाओं और किसानों के साथ उनके विचारों को सुनकर ही एक रणनीति बनायी जा सकती है जिससे कि राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को और मजबूत किया जा सके।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….