Breaking News

गाजीपुर: पोल से टकरा जाने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

ग़ाज़ीपुर। मंगलवार को रात्रि करीब नौ बजे बाइक सवार युवक अपने साथी के साथ पहाड़पुर से वापस आ रहा था कि रामपुर बंतरा बाईपास पर डिवाइडर पर चढ़कर पोल से टकरा जाने से उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई और उसका साथी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विवेक यादव (28 )पुत्र रामलखन यादव ग्राम लखमीपुर बरहपुर अपने साथी अशोक यादव (30)पुत्र सुभाष यादव ग्राम लखमीपुर के साथ पहाड़पुर किसी कार्य से गए थे वहां से वापस अपने घर आ रहे थे कि रामपुर बंतरा बाईपास के डिवाइडर पर चढ़ कर पोल से टकरा गए जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मृत्यु हो गई। उसके घायल साथी को इलाज हेतु ग़ाज़ीपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विवेक यादव के एक साल की बेटी है। पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …