गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के निर्देश पर 2 दिन में बना सुमित कुमार उपाध्याय का आयुष्मान कार्ड। बीते दिनों रविवार को जनता दरबार में एमएलसी विशाल सिंह चंचल से सुमित ने अपनी आपबीती सुनाई थी, जिसमें एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने CMO को निर्देशित किया था कि इनका आयुष्मान कार्ड बन जाय जिससे राज्य सरकार की योजना का लाभ लें सकें। सुमित ने एमएलसी साहब को बताया कि उन्हें पथरी की बीमारी है और उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है, दिव्यांग होने के कारण कोई मेरी शारीरिक या आर्थिक सहायता नहीं करता, जिस पर विशाल सिंह चंचल ने अपने प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक को CMO से बात कर के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहा। मंगलवार को सुमित को CMO ऑफिस से कॉल आया कि आप का आयुष्मान कार्ड बन गया है। सुमित ने एमएलसी साहब को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….