Breaking News

डा.विजय इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नालॉजी कैथी वाराणसी में विधि विधान से पूजे गए विश्‍व शिल्‍पी भगवान विश्‍वकर्मा

वाराणसी। डा.विजय इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नालॉजी कैथी वाराणसी में भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित डा.विजय इंस्टीट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी कैथी वाराणसी के चेयरमैन डॉ विजय यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का इंजीनियर, वास्तुकार और निर्माता माना जाता है। उन्होंने इसे तरक्की और सुरक्षित कामकाजी परिस्थितियों के लिए प्रार्थना करने का दिन बताया, जो प्रगति का आधार है।हर व्यक्ति के भीतर एक शिल्पकार मौजूद है। उन्होंने लोगों को अपनी कला को पहचानने और उस क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया, जिससे असफलता की संभावना कम होती है। आदिकाल से ही विश्वकर्मा शिल्पी अपने विशिष्ट ज्ञान और विज्ञान के कारण न केवल मनुष्यों बल्कि गंधर्वों द्वारा भी पूजित और वंदित रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डा० सिद्धार्थ,पालिटेक्निक के प्राचार्य रवि कुमार,डा० धनंजय सिंह ,डिम्पल मौर्या राहुल पान्डेय श्रीकांत यादव,विष्णुजित ,के साथ अन्य सम्मानित अध्यापकगण, एवं कमर्चारीगण के साथ समस्त छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भगवान दास यादव जी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …