Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पीएम मोदी और कुलसचिव चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी का जन्‍मदिन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक: 17.09.2025 से 02.10.2025 के मध्य आयोजित किए जा रह रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय में कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी का जन्मदिन विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव रायगंज की आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया गया। उल्लेखनीय है कि राजभवन, लखनऊ के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है जिसमें इस दौरान पड़ने वाले शिक्षकों/ अधिकारियों के जन्मदिन आसपास के किसी गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया जाना है। तत्क्रम में पहले दिन कुलसचिव श्री चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी का जन्मदिवस मनाया गया। यह सुखद संयोग था कि सेवा पखवाड़ा के प्रारम्भ में सबसे पहले कुलसचिव श्री प्रियदर्शी का ही जन्मदिन पड़ा। इस अवसर पर कुलसचिव श्री प्रियदर्शी के अतिरिक्त प्रो जय प्रकाश, प्रो बी के पांडेय, डॉ मीनू, एवं डॉ अवधेश कुमार ने भी आंगनबाड़ी केंद्र, रायगंज का भ्रमण किया। अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कुलसचिव श्री प्रियदर्शी ने बच्चों को फल भेंट किए तथा आंगनबाड़ी केंद्र हेतु दो दरियां अपनी तरफ से भेंट की। विश्वविद्यालय की टीम ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें भविष्य में अच्छा करने, अच्छा नागरिक बनने, और देश को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पहले दिन कैंपस डेवलेपमेंट सेल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो जे पी सैनी ने कार्यशाला परिसर में पौधा लगाकर किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों, एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधे लगाए।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …