Breaking News

गाजीपुर: तीन महिला चेन स्‍नेचर गिरफ्तार, गंगा घाट पर चुराती थी महिलाओ के गहने

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ददरी घाट पर जिउतिया व्रत के दौरान महिलाओं के गले की चैन/मंगलसूत्र चोरी करने वाली 03 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार । 01 अदद पीली धातु की चेन व 01 अदद पीली धातु की मंगलसूत्र बरामद किया गया । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.09.2025 को उ0नि0 रोहित कुमार द्विवेदी चौकी प्रभारी विशेश्वरगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर मय हमराह के साथ सन्दिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्तागण 1. सीमा देवी पत्नी चन्दन निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 39 वर्ष 2. विमला पत्नी अजय निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 45 वर्ष 3. आंचल पुत्री संजय निवासी रजवापुर माफी माहुल बाजार थाना पवई जिला आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से दिनांक 14.09.2024 को ददरी घाट से जिउतिया व्रत के दौरान चोरी गये चैन/मंगलसूत्र के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 712/2025 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी के 01 अदद पीली धातु की चेन व 01 अदद पीली धातु की मंगलसूत्र बरामद किया गया । गिरफ्तारसुदा अभियुक्तागणो की के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तागण का नाम पता-
1. सीमा देवी पत्नी चन्दन निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र करीब 39 वर्ष
2. विमला पत्नी अजय निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र करीब 45 वर्ष
3. आंचल पुत्री संजय निवासी रजवापुर माफी माहुल बाजार थाना पवई जिला आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष

 

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …