Breaking News

गाजीपुर: सबजूनियर जिला स्‍तरीय बालिका क‍बड्डी का 19 सितंबर को होगा ट्रायल

गाजीपुर! पंचायत जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में सबजूनियर बालिकाओ की कबड्डी जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 19-09-2025 को प्रातः 10.00 बजे से जिला खेल कार्यालय नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है , इच्छुक बालिकाये अपनी प्रविष्टि दिनांक 19-09-2025 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है, साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र, नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या से प्रमाणित प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता (आयु 31 दिसम्बर 2025 को 16 वर्ष या उससे कम अर्थात जन्मतिथि 01-01-2010 के बाद की हो) वजन- 55 किग्रा0 या उससे कम हो जिसमें दिनांक 19-09-2025 जिला स्तर पर प्रातः 10.00दिनांक  22-09-2025 बजे मण्डल स्तर पर अपरान्ह 2.00 बजे, एवं  प्रतियोगिता की तिथि  24 से 26 सितम्बर 2025 तक राज्य स्तरीय कासगंज में किया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का हुआ आयोजन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 का सफलतापूर्वक …