Breaking News

गाजीपुर: जनपदीय शिक्षक समस्याओं को लेकर डीआईओएस से मिला शिक्षक प्रतिनिधिमंडल

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री शिव कुमार सिंह के नेतृत्व जनपदीय शिक्षक समस्याओं के संदर्भ में आज एक प्रतिनिधि मंडल आज जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विभिन्न समस्याओं के निस्तारण हेतु मुलाकात किया ।संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम रिशु ने बताया कि जि०वि०नि० महोदय ने शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लंबित समस्याओं को संबंधित पटल सहायकों को बारी-बारी बुलाकर उसे निर्धारित समय में निस्तारण करने का आश्वासन दिया तथा कुछ समस्याओं को तत्काल भी निस्तारण किया ।प्रतिनिधिमंडल की अनेक मांगों में से प्रमुख मांग एनपीएस पासबुक, अवशेष, प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान, पदोन्नति, दशहरे से पहले वेतन की मांग प्रमुखता से थी ।एनपीएस की पासबुक के संदर्भ में तत्काल सामूहिक पत्र निर्गत करने का बात कही ।प्रतिनिधि मंडल में मिलने वालों में सर्वश्री शिवकुमार सिंह जी राणा प्रतापसिंह जी, अशोकजी, नीरज राय जी, अमरीष जी, दिनेश सिंह व अन्य साथीगण उपस्थित रहे ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: शिक्षक समाज को दिशा प्रदान करता है इसलिए वह राष्ट्र निर्माता होता है- प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन …