Breaking News

आजमगढ़: प्रेमी के साथ रंगरलिया मना रही बेटी को देख आक्रोशित पिता ने दोनो को मारी गोली, बेटी की मौत, प्रेमी गंभीर

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब काउंटर के पास एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली मारकर वह निकल गया। जबकि वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों को अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना में किशोरी की मौत हो गई जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन उसे वाराणसी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं। जानकारी मुताबिक मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) और पकड़ी खुर्द की किशोरी शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे लालगंज बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। इसी दौरान किशोरी के पिता भी पहुंच गए। पिता-पुत्री में कुछ देर कहासुनी हुई। अचानक पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और बेटी और उसके प्रेमी को गोली मार दी। इसके बाद वह वहां से निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद उन्हें तत्काल संयुक्त 100 सैया अस्पताल लालगंज ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया। लड़की की मौत हो गई, जबकि आदित्य की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इस बाबत एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने ही दोनों पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई। इलाज के दौरान वाराणसी में डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आदित्य का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …