Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में ‘दृश्या’ का हुआ पोस्‍टर विमोचन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में आगामी कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम ‘दृश्या’ का पोस्टर विमोचन आज विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम 11 व 12 अक्टूबर, 2025 को द सोशल इंजीनियर्स बोर्ड द्वारा तकनीकी उप-परिषद, छात्र क्रियाकलाप परिषद के अंतर्गत आयोजित किया जाना सुनिश्चित है। कार्यक्रम के अवसर पर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति  प्रो. वी. के. गिरी, प्रो. बी.के. पाण्डेय, अध्यक्ष, छात्र क्रियाकलाप परिषद, डॉ. पल्लव गुप्ता, प्रभारी, तकनीकी उप-परिषद  एवं डॉ. रोहित बाबू, समन्वयक, द सोशल इंजीनियर्स बोर्ड, विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं परिचय डॉ० पल्लव गुप्ता द्वारा कराया गया। प्रो० बी०के० पाण्डेय ने बोर्ड की सक्रियता एवं प्रगति की सराहना करते हुए आयोजन समिति और छात्र पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर प्रो० वी० के० गिरी ने कहा कि आने वाले भविष्य के छात्रों को इस प्रकार के सत्रों में प्रतिभाग करना चाहिए जिससे वे अपने करियर और जीवन में सही विकल्पों का चयन कर सकें तथा इस संस्थान और देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान दे सकें। अंत में डॉ रोहित बाबू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …