Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में 15 नवंबर को होगा मालवीय एलुमनाई मीट-2025

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर एवं मालवीय एलुमनाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 15-16 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे ‘मालवीय एलुमनाई मीट-2025’ के आयोजन की तैयारियों में तेजी आ गई है। विश्वविद्यालय ने आयोजन की तैयारियों के लिए अलग अलग समितियां गठित कर दी हैं। अधिष्ठाता पुरातन छात्र मामले प्रो जय प्रकाश को आयोजन के समन्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। आमंत्रण समिति का संयोजक प्रो ए एन तिवारी को बनाया गया है जबकि स्वागत एवं सत्कार समिति का संयोजन डॉ राजन मिश्र करेंगे। पंजीकरण समिति की जिम्मेदारी प्रो वी के द्विवेदी को, अनुशासन समिति की जिम्मेदारी प्रो ए के पांडेय को, मंच समिति की जिम्मेदारी प्रो डी एस सिंह को, सत्र समिति एवं सांस्कृतिक समिति की जिम्मेदारी प्रो बी के पांडेय को, पंडाल समिति की जिम्मेदारी प्रो संजय मिश्र को, स्मारिका समिति की जिम्मेदारी डॉ विपुल नारायण को, मीडिया समिति की जिम्मेदारी डॉ अभिजित मिश्र को दी गई है। एलुमनाई मीट की तैयारियों की समीक्षा के लिए मालवीय एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जे भी राय की अध्यक्षता में सभी समितियों के संयोजकों की एक बैठक आज ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल बैठक कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने वाले नामों की चर्चा हुई तथा यह निर्णय लिया गया कि एलुमनाई एसोसिएशन के संरक्षक माननीय कुलपति महोदय को प्रस्तावित नामों की सूची उपलब्ध कराते हुए उनके स्तर से अंतिम निर्णय लिए जाने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में जिन नामों की चर्चा हुई उनमें मुख्य अतिथि के लिए श्री अनिल यादव, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड  पावर कॉर्पोरेशन, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुधाकर टंडन, बिजनेस हेड, अदाणी पावर लिमिटेड, तथा श्री अखिलेश दीक्षित, सी ई ओ, एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड शामिल हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले पांच पुरातन छात्रों को ‘मालवीय डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड’ दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए जाने का निर्णय लिया गया। पुरस्कार हेतु प्राप्त नामांकनों का परीक्षण छह सदस्यीय समिति करेगी जिसमें अध्यक्ष के रूप प्रो पी के सिंह, तथा सदस्य के रूप में प्रो डी एस सिंह, श्री गोपाल मिश्र, श्री प्रवीर आर्या, श्री हिमांशु मिश्र, तथा प्रो वी के द्विवेदी शामिल होंगें। यह समिति प्राप्त नामांकनों का परीक्षण कर अपनी संस्तुतियां माननीय कुलपति महोदय को सम्मिलित करेगी तथा उसके बाद पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष एलुमनाई मीट के दौरान वर्ष 1975 गोल्डन जुबिली बैच, वर्ष 2000 सिल्वर जुबिली बैच, तथा वर्ष 2015 डिकेड बैच के लगभग 300 पुरातन छात्रों के सम्मिलित होने की उम्मीद है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …