वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फार्मेसी विभाग में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में छात्र छात्रों का स्वागत वरिष्ठ छात्रों द्वारा तिलक लगा कर किया गयाl उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए डायरेक्टर अशोका डॉ सारिका श्रीवास्तव ने कहा की छात्र जीवन के सुनहरे यादों में फ्रेशर्स पार्टी का अपना अलग ही महत्व होता होता है l फ्रेशर्स पार्टी से आप सभी छात्र फ्रेश हो जायें और अपने व्यावसायिक कौशल का विकास करें l इस मौके पर डायरेक्टर फार्मेसी डॉ बृजेश सिंह ने कहा कि छात्र फार्मा इंडस्ट्री की चुनौतियों के अनुरूप अपने ज्ञान और छमताओं का विकास करें व अपने शिक्षकों के संपर्क में रहें, उनसे संवाद स्थापित करें और अपनी समस्यायों पर खुल के बात करेंl क्योकि आपके माता-पिता के बाद शिक्षक ही है जो आपको खुद से ज्यादा सफल देखना चाहता हैl फ्रेशर्स पार्टी में छात्र-छात्रओं ने नृत्य-संगीत, रैम्प वाक , क्विज कॉम्पटीशन आदि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मनोहारी प्रस्तुतियां दींl इस मौके पर मि. फ्रेशर उज्जवल सिंह और मिस फ्रेशर स्वाति गिरी को चुना गयाl मि. और मिस परफ़ॉर्मर का पुरस्कार सिध्द शर्मा व प्रियांशी पाण्डेय और मिस ब्यूटी जया सिंह को चुना गयाl कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजली और दीपदान से हुईl कार्यक्रम का संचालन छात्र तान्या सिंह और अंकित यादव ने कियाl इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता इं.एस.एस. कुशवाहा, डॉ अभिषेक गुप्ता,पंकज मौर्या, प्रीत कौर, अवनीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….