Breaking News

लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में अभिनव सिन्‍हा की यात्रा से गाजीपुर में सियासी पारा गरम

शिवकुमार

गाजीपुर। भाजपा के दिग्‍गज युवा नेता अभिनव सिन्‍हा की लखनऊ के सियासी गलियारों में जनसंपर्क की चर्चा जोरों पर है। क्‍योंकि अभी तक भाजपा के शीर्ष नेताओं में शामिल जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा के पुत्र की राजनीतिक यात्रा गाजीपुर, वाराणसी से दिल्‍ली के बीच में ही केंद्रीय नेतृत्‍व के ईर्द-गिर्द चलती थी। पहली बार सार्वजनिक रुप से अभिनव सिन्‍हा ने लखनऊ जाकर डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर उनसे राजनीतिक विषयों पर चर्चा की जिसकी चर्चा गाजीपुर के सियासी गलियारों में जोरों पर है। राजनीतिक पंडितों के अनुसार अभिनव सिन्‍हा सांसदी से विधायकी की तरफ भी जा सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में अगर पार्टी ने उन्‍हे अवसर दिया तो वह महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इंजिनियरिंग पास अभिनव सिन्‍हा कुछ दिन नौकरी करने के बाद 2023 में सक्रिय राजनीति में रुचि‍ लेने लगे। गाजीपुर में भाजपा के कार्यक्रमों के अलावा वह अपने शुभचिंतकों के सुख-दुख में शामिल होने लगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में वह लोकसभा के टिकट लेने के लिए इच्‍छुक थे लेकिन शीर्ष नेतृत्‍व ने हरी झंडी नही दी। लोकसभा चुनाव के बाद अभिनव सिन्‍हा ने हार नही मानी और लगातार भाजपा के कार्यक्रमों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होते रहे। पिछले दिनों वह लखनऊ में जाकर डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले। उन्‍हे दीपावली की शुभकामनाएं दी और स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों से जुड़े विषयों और अन्‍य समस्‍याओं पर चर्चा किया। इसके बाद वह प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से मिले और उन्‍हे भी दीपावली की बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया।

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …