Breaking News

गाजीपुर: स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारत रत्न सम्मान दिलाने हेतु समर्थन अभियान को मिला साहित्य चेतना समाज का सहयोग

गाजीपुर। भारत के महान किसान नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान को आज एक नया बल मिला। इस क्रम में आज साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमर नाथ तिवारी से उनके आवास एवं संगठन के कार्यालय पर मुलाकात कर स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारत रत्न देने के समर्थन हेतु आग्रह किया गया। इस अवसर पर स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास का एक प्रतिनिधिमंडल ने मारुति कुमार राय एडवोकेट के नेतृत्व में श्री तिवारी को इस अभियान की रूपरेखा एवं इसके सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर श्री तिवारी ने स्वयं और अपनी संस्था द्वारा न्यास के इस पुनीत अभियान को अपना हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर न्यास के सचिव अरुण कुमार राय, कोषाध्यक्ष विपुल राय, तथा संस्थापक सदस्य मारुति कुमार राय (एडवोकेट) उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …