Breaking News

जिला पंचायत कर्मचारी एवं अधिकारी एसोसिशन गाजीपुर शाखा का हरेंद्र विक्रम बने अध्‍यक्ष

गाजीपुर। जिला पंचायत कर्मचारी एवं अधिकारी ऐसोसिएशन जनपद शाखा गाजीपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत के सभागार में सम्पन्न हुआ जिसमे निम्नांकित पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। हरेंद्र विक्रम जिलाध्यक्ष, स्तुति यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेंद सिंह जिला मंत्री, संजय कुमार कोषाध्यक्ष, राम कृत यादव संप्रेक्षक, विजय कुमार सिंह मीडिया प्रभारी बने। अधिवेशन के मुख्य अतिथि अपर मुख्य अधिकारी संतोष सिंह ने अपने अधिकारी के अनुपालन के साथ ही अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया,अधिवेशन के मुख्य वक्ता सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐशो के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव गाजीपुर कर्मचारी संगठनों के गौरव पूर्ण अतीत पर विस्तार से प्रकाश डाला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एवं  अधिवेशन के पर्यवेक्षक इ सुरेन्द्र प्रताप ने समस्त कर्मचारी संगठनों से आपसी मतभेद भुला कर भविष्य में बड़े आन्दोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। अधिवेशन को मुख्य रूप से अरुण सिंह, सुभाष सिंह, दिनेश यादव, डाक्टर भास्कर दूबे, बृजेश यादव, निसार अहमद, कुंज बिहारी राय, अशोक कुमार, बैजनाथ तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष हरेंद्र विक्रम ने ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रति हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारी हित में सदैव संघर्ष करने का आश्वाशन दिया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने दिलाई, अधिवेशन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका कुंज बिहारी राय एवं दिनेश यादव ने निभाई।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …