Breaking News

समाजवादी महिला सभा की राष्‍ट्रीय सचिव पद से हटाई गईं मुस्‍कान मिश्रा

लखनऊ। सपा ने मुस्कान मिश्रा को पार्टी से हटा दिया है। मुस्कान समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के पद पर थीं। इस बारे में महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। बताते हैं कि मुस्कान मिश्रा पिछले दिनों अयोध्या के महंत राजू दास से मिली थीं। माना जा रहा है कि इसके बाद ही उन्हें पद से मुक्त कर दिया गया। हालांकि, जूही सिंह का कहना है कि मुस्कान की शादी होने वाली है। इसलिए उन्होंने खुद ही दायित्व से मुक्त करने का अनुरोध किया था। वे सिर्फ पद से मुक्त हैं, सपा की सदस्य अभी भी हैं।

Image 1

Check Also

शिक्षक व स्‍नातक एमएलसी 2026: गाजीपुर में 12 बजे तक शिक्षक में 33.63 व स्‍नातक के लिए 15.91 प्रतिशत हुआ मतदान

गाजीपुर। शिक्षक व स्‍नातक एमएलसी 2026 के मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरु हो …